*राष्ट्रीय स्तर पर भानु प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी की कविता प्रकाशित, विद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल*

Spread the love

राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुई वैष्णवी की कविता, विद्यालय परिवार में हर्ष

‘मेरे सपनों की मधुशाला’ को मिला राष्ट्रीय मंच, वैष्णवी सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर पर छाई वैष्णवी की कविता, शिक्षिका आरती वाधवा भी सम्मानित

राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में वैष्णवी की उपलब्धि, विद्यालय परिवार ने दी बधाई

 

बिलासपुर। भानु प्रताप पब्लिक स्कूल, शारदा नगर, दिबडिबा की छात्रा वैष्णवी की मौलिक कविता ‘मेरे सपनों की मधुशाला’ का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘अटल बाल हिंदी कविता प्रतियोगिता-2025’ के लिए हुआ है। कविता को ‘अटल हिंदी कविता संग्रह-2025’ में स्थान मिलने से विद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है।

हिंदी पखवाड़े के अवसर पर भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से चयनित श्रेष्ठ रचनाओं को आधिकारिक कविता संग्रह में प्रकाशित किया गया। वैष्णवी की कविता संग्रह के पृष्ठ संख्या 90 पर कविता संख्या 75 के रूप में प्रकाशित हुई है।

वैष्णवी की इस उपलब्धि में उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका आरती वाधवा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छात्रा की लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उसे उचित दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्रा ने वैष्णवी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को पहचानने और राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने शिक्षिका आरती वाधवा के मार्गदर्शन की भी सराहना की।

इस अवसर पर वैष्णवी को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन एवं सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका आरती वाधवा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधतंत्र, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने वैष्णवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी साहित्य और रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *