*डीपीएस रुद्रपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज* – *योनैक्स-सनराइज 25वीं उत्तराखंड राज्य सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ी दिखा रहे दमखम* – *सीडीओ दिवेश शाशनी ने दीप प्रज्वलित कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ*

*डीपीएस रुद्रपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज*

 

– *योनैक्स-सनराइज 25वीं उत्तराखंड राज्य सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ी दिखा रहे दमखम*

– *सीडीओ दिवेश शाशनी ने दीप प्रज्वलित कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ*

 

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में योनैक्स-सनराइज 25वीं उत्तराखंड राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। ऊधमसिंह नगर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से पहुंचे अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता 6 नवंबर तक चलेगी।

 

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और परिश्रम का महत्व सिखाते हैं। खेल केवल पदक हासिल करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर राज जैन और सचिव विष्णु सक्सेना सहित खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

अतिथियों ने विद्यालय की खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीपीएस शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

 

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की उभरती बैडमिंटन प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement