*गदा भेंट कर विधायक शिव अरोरा ने किया सीएम धामी का भव्य स्वागत*
*पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर दिखाई संगठन की ताकत*
रुद्रपुर। गांधी पार्क में मंगलवार को आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए गांधी पार्क में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे। पदयात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया। पूरे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बना।
इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पारंपरिक गदा भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी गदा को हाथों में उठाकर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। उनके इस अंदाज से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपक्ष की झूठ और अराजकता की राजनीति को प्रदेश की जागरूक जनता स्वीकार नहीं करेगी। जनता विपक्ष की वास्तविकता समझ चुकी है और आगामी चुनाव में इसका जवाब भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर देगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में है।
विधायक ने कहा कि गांधी पार्क से निकली पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रमाण है। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और ताकत का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।


