*राजेश कोली के परिवार को सरकार की ओर से मिलेगी आर्थिक सहायता, दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाएंगे भारत भूषण चुघ* *अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ रमपुरा पहुंचे भाजपा नेता, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस*

*राजेश कोली के परिवार को सरकार की ओर से मिलेगी आर्थिक सहायता, दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाएंगे भारत भूषण चुघ*

*अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ रमपुरा पहुंचे भाजपा नेता, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस*

 

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी हर सुख-दुख में समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी रहती है। किसी व्यक्ति के निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करती है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ मंगलवार को अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ रमपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले राजेश कोली के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक हादसे में राजेश कोली की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। भारत भूषण चुघ और मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देती है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी आपदा या हादसे से प्रभावित परिवार को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सहायता राशि में और बढ़ोतरी की जाएगी।

इस दौरान भारत भूषण चुघ को बातचीत में पता चला कि राजेश कोली की दो बेटियां अविवाहित हैं। इस पर उन्होंने दोनों बेटियों की शादी की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दोनों बहनों के विवाह में वह हरसंभव सहयोग करेंगे, ताकि परिवार को इस कठिन समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement