*प्रदेश प्रभारी राम माधव का पंतनगर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत*
*भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन*
पंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव के प्रथम बार पंतनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम माधव को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर अपनी आत्मीयता और संगठन के प्रति जुड़ाव व्यक्त किया। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल रहा।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता एवं सुरेश कोहली, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, काशीपुर सह प्रभारी भारत भूषण चुग, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, संजीव सिंह, विपिन जालोत्रा, अनिल चौहान, अजय तिवारी, संजीव खन्ना, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, विशाल सिंह और अल्केस सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम माधव का स्वागत करते हुए उनके उत्तराखंड प्रवास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।


