*राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों और आमजन ने देखा परेड का सीधा प्रसारण* *पुलिस लाइन में बड़ी स्क्रीन पर हुआ लाइव प्रसारण, एकता और अखंडता का दिया संदेश*

*राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों और आमजन ने देखा परेड का सीधा प्रसारण*

*पुलिस लाइन में बड़ी स्क्रीन पर हुआ लाइव प्रसारण, एकता और अखंडता का दिया संदेश*

रुद्रपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत गुजरात में आयोजित एकता दिवस परेड का ऊधम सिंह नगर में भी सीधा प्रसारण किया गया। पुलिस लाइन रुद्रपुर में बड़ी स्क्रीन लगाकर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक परेड का प्रसारण देखा।

कार्यक्रम में आईजी ट्रैफिक कृष्ण कुमार वीके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और एसपी रुद्रपुर प्रमोद कुमार सहित पुलिसकर्मी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक साथ परेड का सीधा प्रसारण देखकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के संदेश को आत्मसात किया।

इसी क्रम में जिले के सभी थानों में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर परेड का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर परेड देखी। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।

इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से जोड़ना और देश की एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना था।

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement