राहुल सागर बने आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Spread the love

राहुल सागर बने आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

लेखराज गौतम ने राहुल सागर को सौंपी युवा मोर्चा की कमान

‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के लक्ष्य पर काम करेंगे राहुल सागर

राहुल सागर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

युवा मोर्चा अध्यक्ष बनकर बोले राहुल सागर—निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

राहुल सागर बोले—पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

नियुक्ति समारोह में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

 

रुद्रपुर। भीमराव अंबेडकर एवं काशीराम की विचारधारा ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने राहुल सागर को जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद राहुल सागर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार भारती, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष जयविंदर सिंह, जिला सचिव विजय सागर तथा कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *