*भारत भूषण चुघ ने दुर्गा पूजा मेले का किया शुभारंभ* *मां दुर्गा की आराधना से होता है बुराइयों का नाश : भारत भूषण चुघ*

*भारत भूषण चुघ ने दुर्गा पूजा मेले का किया शुभारंभ*

*मां दुर्गा की आराधना से होता है बुराइयों का नाश : भारत भूषण चुघ*

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत भूषण चुघ ने संजय नगर के वार्ड नंबर 11 में आयोजित श्री दुर्गा पूजा मेले का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुराइयों का नाश होता है। नवरात्र का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन पावन दिनों में चारों ओर मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है।

मेले के शुभारंभ के दौरान श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंकू, उपाध्यक्ष जयंत, भवदेव, सूरज और संजीत, सचिव दीपक, उप सचिव मोरु, विशाल, विशू और बिट्टू, कोषाध्यक्ष गोलू, सह कोषाध्यक्ष विशाल, ऑडिटर विप्लव, अमृत और सूरज, मीडिया प्रभारी मनीष व प्रभात सहित सुकुमार, सुनील विश्वास, मानदर, दीपक, प्रवीण, अश्विन, शिवकुमार, देवानंद, अमल और श्रीराम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement