*ऐरा श्रमिक संगठन का सत्याग्रह 47वें दिन भी जारी* *एनसीएलटी की नीलामी की शर्तों के अनुसार सवेतन कार्य बहाली की मांग पर अड़े श्रमिक, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद*

*ऐरा श्रमिक संगठन का सत्याग्रह 47वें दिन भी जारी*

 

*एनसीएलटी की नीलामी की शर्तों के अनुसार सवेतन कार्य बहाली की मांग पर अड़े श्रमिक, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद*

 

रुद्रपुर, 31 अक्टूबर। सिडकुल पंतनगर स्थित अपेक्स बिल्डस लिमिटेड के सेक्टर-9, प्लॉट नंबर-11 के बाहर ऐरा श्रमिक संगठन के बैनर तले चल रहा श्रमिकों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह शनिवार को 47वें दिन भी जारी रहा। रोजगार और श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर महिला एवं पुरुष श्रमिक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने एनसीएलटी दिल्ली की नीलामी की शर्तों के अनुसार पूर्व की भांति सवेतन कार्य बहाली सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

 

श्रमिकों का कहना है कि नीलामी में निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए प्रभावित श्रमिकों को पूर्ववत रोजगार और वेतन का लाभ दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि रोजगार और वेतन से जुड़े अधिकारों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है।

 

इसी क्रम में 30 अक्टूबर को एडीएम नजूल, रुद्रपुर के साथ श्रमिकों की वार्ता हुई। संगठन के अनुसार, वार्ता के दौरान एडीएम नजूल ने श्रमिकों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिकों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई होने की उम्मीद जताई है।

 

संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेकर पूर्व की भांति सवेतन कार्य बहाली सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक सत्याग्रह जारी रहेगा।

 

शनिवार को धरनास्थल पर कांति देवी, संगीता सिंह, रामबेटी, अनीता, पूर्णिमा, रेनू, रानी, पूनम, दीवान सिंह, सुनील कुमार, बुद्धसेन, प्रकाश चंद्र कांडपाल और लीलाधर सहित बड़ी संख्या में श्रमिक, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

 

ये हैं प्रमुख मांगें

 

श्रमिकों ने एनसीएलटी दिल्ली की नीलामी की शर्तों का पूर्ण पालन करने, सभी प्रभावित श्रमिकों की पूर्व की भांति सवेतन कार्य बहाली सुनिश्चित करने, रोजगार एवं वेतन संबंधी अधिकारों की रक्षा करने और प्रशासन के आश्वासन के अनुरूप जल्द न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement