*15 नवंबर तक हर हाल में शुरू हो किच्छा चीनी मिल : गणेश उपाध्याय* *चीनी मिल शुरू करने में देरी बर्दाश्त नहीं, गणेश उपाध्याय ने केन कमिश्नर से की मुलाकात*

15 नवंबर तक हर हाल में शुरू की जाए किच्छा चीनी मिल : किसान नेता

गन्ना पेराई में देरी से गेहूं की बुवाई प्रभावित होने की जताई चिंता, केन कमिश्नर से की मुलाकात

 

किच्छा। चीनी मिल में बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित करने से पहले किसान नेताओं ने केन कमिश्नर त्रिलोक मर्तोलिया से मुलाकात कर मिल को 15 नवंबर तक हर हाल में चालू कराने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने कहा कि 15 नवंबर तक गेहूं की बुवाई के लिए उचित समय रहता है। ऐसे में यदि चीनी मिल शुरू होने में देरी हुई तो किसानों की गेहूं की बुवाई प्रभावित हो सकती है।

किसान नेताओं ने केन कमिश्नर को अवगत कराया कि वर्तमान में किसान अपने गन्ने की आपूर्ति कोल्हुओं में कर रहे हैं। यदि चीनी मिल समय से शुरू नहीं हुई तो किसानों को आर्थिक और कृषि संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि 15 नवंबर से हर हाल में चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू कराई जाए, ताकि किसान समय से गेहूं की बुवाई कर सकें।

इस पर केन कमिश्नर त्रिलोक मर्तोलिया ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दीपावली के बाद छठ पूजा का पर्व है। इसके बाद ही कर्मचारियों का चीनी मिल में आना शुरू होगा। उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस दौरान डॉ. गणेश उपाध्याय, रघुवीर सिंह, रघुवंशी सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement