*जेसीबी से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री धामी का किया भव्य स्वागत* *महापौर विकास शर्मा ने पांच स्थानों पर कराई विशेष व्यवस्था, फूलों की बारिश से गूंजा पदयात्रा मार्ग*

*जेसीबी से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री धामी का किया भव्य स्वागत*

*महापौर विकास शर्मा ने पांच स्थानों पर कराई विशेष व्यवस्था, फूलों की बारिश से गूंजा पदयात्रा मार्ग*

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन पर भाजपा की ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा के दौरान उनका अनूठे अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। महापौर विकास शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के स्वागत को खास बनाने के लिए पदयात्रा मार्ग पर पांच अलग-अलग स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही इन स्थानों पर पहुंचा, आसमान से फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया गया।

गांधी पार्क से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा मार्ग पर पहले से तैनात जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पुष्प वर्षा शुरू कर दी। एक साथ कई स्थानों पर हुई फूलों की बारिश ने स्वागत के नजारे को आकर्षक बना दिया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी इस अनूठे स्वागत का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

महापौर विकास शर्मा की ओर से की गई इस विशेष व्यवस्था की लोगों के बीच चर्चा रही। पदयात्रा के विभिन्न पड़ावों पर जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा ने मुख्यमंत्री के स्वागत को यादगार बना दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement