*अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल चार से बढ़ाकर छह साल करने का ऐलान* *बेहतर प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को नियमित सेना में स्थायी नौकरी का मिलेगा मौका* *सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया योजना में बदलाव का प्रस्ताव*

*अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल चार से बढ़ाकर छह साल करने का ऐलान*

*बेहतर प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को नियमित सेना में स्थायी नौकरी का मिलेगा मौका*

*सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया योजना में बदलाव का प्रस्ताव*

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए सेवा अवधि बढ़ाने को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के अनुसार, अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल चार साल से बढ़ाकर छह साल करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें बेहतर वेतन और भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

प्रस्तावित बदलाव के अनुसार, छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इच्छुक और योग्य अग्निवीर निर्धारित चयन प्रक्रिया में शामिल होकर नियमित सेना में स्थायी नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। बेहतर प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर उन्हें स्थायी सेवा का अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि अग्निपथ योजना की शुरुआत 14 जून 2022 को की गई थी। वर्तमान में थल सेना, नौसेना और वायुसेना में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवाएं दे रहे हैं। सेवा अवधि में दो साल की बढ़ोतरी से अग्निवीरों को सेना में अधिक समय तक काम करने और नियमित सेवा में शामिल होने का अवसर मिलने की बात कही जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement