*घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद*

*घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद*

कुंडा। कोतवाली कुंडा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत घर में घुसकर जेवरात चोरी करने के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के हार समेत सात आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सरवरखेड़ा निवासी बाबू हुसैन ने 6 अगस्त को कोतवाली कुंडा में तहरीर देकर बताया था कि दिन के समय अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए किमाया बैंकट हॉल के बाईं ओर जाने वाली सड़क से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया एक पीली धातु का हार, तीन सफेद धातु की अंगूठियां और चार सफेद धातु के बिछुए बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद उर्फ सज्जू (23) पुत्र अब्दुल रशीद तथा अरमान (22) पुत्र अहमद नबी उर्फ नविया, दोनों निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा, ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह देव, कांस्टेबल 377 बृजेश कुमार और कांस्टेबल 674 राजकुंवर बोरा शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement