*आठ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों का तबादला, नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त*
नई दिल्ली। उच्च न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।
जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। जस्टिस रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट और जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तथा जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।