*कौशल्या एनक्लेव में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण नंद उत्सव* *बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर तक झूमते रहे श्रद्धालु*

*कौशल्या एनक्लेव में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण नंद उत्सव*

*बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर तक झूमते रहे श्रद्धालु*
विवेक शर्मा, पूजा रोहित और राधे म्यूजिकल ग्रुप ने जमाया रंग
रुद्रपुर। कौशल्या एनक्लेव फेस-वन के मुख्य द्वार पर शनिवार को श्रीकृष्ण नंद उत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को कृष्णमय बना दिया।
उत्सव में दिल्ली से पहुंचे इंडियन आइडल के प्रतिभागी विवेक शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। रुद्रपुर की पूजा रोहित ने भी संगीत प्रस्तुति दी। वहीं बाजपुर से आए राधे म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। हल्द्वानी से आए झांकी आर्ट कलाकार विवेक बरा ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री मां आलोक श्रीवास्तव, रुद्रपुर के संयोजन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति के संयोजक योगेश त्यागी, अध्यक्ष हरीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश तंवर, कोषाध्यक्ष संदीप चौहान, सचिव आरके मौर्य के अलावा दिनेश बम, संजय शर्मा, जानकी प्रसाद, अरविंद चौधरी, जितेंद्र चौहान, राजवीर जांगड़ा, दिलीप सक्सेना, सत्यव्रत चौहान, संजीव, निखिल गोयल, मुकुल कुमार, पवन दुबे, हरदेव सिंह, मनमोहन रावत, कौस्तुबा डंगवाल, बीसी जोशी, ललित दुमका, नरेश जोशी, डॉ. नरेश चौहान और आलोक राय सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement