*राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के लिए विकास कुकरेजा ने X पर मांगा समय*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के लिए विकास कुकरेजा ने X पर मांगा समय*

रुद्रपुर। भाजपा के पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुकरेजा की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों पार्टी के स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुकरेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के लिए समय देने की अपील की है।
अपनी पोस्ट में कुकरेजा ने संगठन से जुड़े कुछ विचार, सुझाव और जमीनी अनुभव राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।
कुकरेजा की इस पोस्ट को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रुद्रपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनके पंजाबी गौरव एवं सिख सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी है। ऐसे में कुकरेजा की ओर से सार्वजनिक रूप से मुलाकात का समय मांगे जाने के बाद स्थानीय भाजपा में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अब राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कुकरेजा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष कौन से मुद्दे रखना चाहते हैं। क्या वह संगठन से जुड़े सुझाव और जमीनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं साझा करना चाहते हैं या फिर संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका को लेकर कोई बात राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाना चाहते हैं।
फिलहाल, कुकरेजा की पोस्ट ने पार्टी के भीतर चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। ऐसे में 10 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुद्रपुर दौरे के दौरान उनकी मुलाकात होती है या नहीं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement