*पंजाबी गौरव सम्मेलन को भव्य बनाने में जुटें कार्यकर्ता* *10 सितंबर को रुद्रपुर में होगा सम्मेलन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे सहभागिता* *ऊधमसिंह नगर और काशीपुर जिलों की संयुक्त बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां*

*पंजाबी गौरव सम्मेलन को भव्य बनाने में जुटें कार्यकर्ता*

*10 सितंबर को रुद्रपुर में होगा सम्मेलन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे सहभागिता*
*ऊधमसिंह नगर और काशीपुर जिलों की संयुक्त बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां*
रुद्रपुर। आगामी 10 सितंबर को रुद्रपुर में होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रस्तावित आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में ऊधमसिंह नगर और काशीपुर जिलों की संयुक्त व्यवस्था बैठक हुई। इसमें सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हल्द्वानी और रुद्रपुर प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित है। हल्द्वानी में वह पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में सहभागिता कर समाज के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए भाजपा ने दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने स्वागत भाषण देते हुए सम्मेलन और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। संचालन जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने किया, जबकि सम्मेलन संयोजक संदीप बाजवा रहे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने दोनों जिलों के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने का आह्वान किया।
बैठक में लोगों की सहभागिता, आगमन एवं स्वागत व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों तथा अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान तेज करने को कहा गया।
वक्ताओं ने कहा कि देश के विभाजन और विस्थापन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद पंजाबी समाज ने अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उद्योग, व्यापार, कृषि, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में समाज की उल्लेखनीय भूमिका रही है। पंजाबी गौरव सम्मेलन इसी संघर्ष, संस्कृति, गौरव और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी पंजाबी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रुद्रपुर में आयोजित होने वाला सम्मेलन समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद और सहभागिता को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को अनुशासित, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक शिव अरोरा, विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, काशीपुर महापौर दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, किसान आयोग उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, धन सिंह रावत, पूर्व मेयर रामपाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा खातीव अहमद, गुरविंदर सिंह चंडोक, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, गुरप्रीत सिंह, गुंजन सुखीजा, विवेक सक्सेना, पम्मा, कुलविंदर सिंह किन्दा, सुरेश कम्बोज, प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुग, वेद ठुकराल, रश्मि रस्तोगी, योगेश वर्मा, सुरेश कोहली, रोशन अरोरा, धीरेन्द्र मिश्रा, अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला, प्रमोद मित्तल, इंद्रपाल सिंह मान, अक्षय अरोरा, अक्षय गेहलोत, विपिन सिंह, विजय तोमर, मीना शर्मा, नीता सक्सेना, विवेक दीप सिंह, केके त्रिपाठी, रचित सिंह, अंकित सिंह, सुनील ठुकराल और जितेंद्र गौतम सहित पंजाबी-सिख समाज के प्रमुख लोग एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 10 सितंबर को होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को कार्यक्रम से पूर्व अपनी-अपनी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और संगठन स्तर पर लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement