*12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण, यूरोप-अफ्रीका में दिखेगा अद्भुत नजारा*
नई दिल्ली। इस साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को होने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को लेकर दुनिया भर के खगोल प्रेमियों में खासा उत्साह है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में दिन के समय कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा।
अफ्रीका और मुख्यभूमि यूरोप के कुछ हिस्सों में यह नजारा और भी खास रहने वाला है। यहां सूर्यास्त के समय भी सूर्य ग्रहण के साये में दिखाई देगा। यानी इन क्षेत्रों में लोग एक साथ सूर्यास्त और ग्रहण के अद्भुत संयोग को देख सकेंगे।
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्ण सूर्य ग्रहण की घटना बेहद दुर्लभ होती है और इसे देखने के लिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। सूर्य को सीधे आंखों से देखने के बजाय प्रमाणित सोलर फिल्टर वाले चश्मे या सुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।







