*आरक्षण को लेकर मायावती का मोहन भागवत पर पलटवार, बोलीं- राजनीति छोड़कर संविधान के सम्मान पर ध्यान दे RSS*

Spread the love

*आरक्षण को लेकर मायावती का मोहन भागवत पर पलटवार, बोलीं- राजनीति छोड़कर संविधान के सम्मान पर ध्यान दे RSS*

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आरक्षण को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। भागवत ने आरक्षण का लाभ लेने वालों से सक्षम होने पर इसका लाभ छोड़ने की अपील की थी। इसके जवाब में मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरएसएस से आरक्षण को लेकर राजनीति बंद करने की नसीहत दी।

मायावती ने कहा कि आरएसएस को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मानवतावादी और कल्याणकारी संविधान का पूरा सम्मान करते हुए आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करना बंद करना चाहिए। उन्होंने आरक्षण में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की वकालत बंद करने की भी अपील की।

बसपा प्रमुख ने कहा कि आरएसएस को देश में ‘समतामूलक समाज व्यवस्था’ स्थापित करने के संवैधानिक दायित्व और उद्देश्यों की पूर्ति में पूरी तरह सहयोग करना चाहिए। उन्होंने इसे वर्तमान समय की जरूरत और मांग बताया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *