तपस्या विहार में श्रद्धाभाव से मनाया गया मुल्तान जोत महोत्सव
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित तपस्या विहार कॉलोनी में मुल्तान जोत महोत्सव श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि तपस्या विहार कॉलोनी में लगातार सात वर्षों से मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता सामाजिक एकता का संदेश देती है। उन्होंने आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं को महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुनील त्यागी, विकास बंसल, सुदीप ठाकुर, केरू मंडल, मनोज छाबड़ा, विनोद पाल, विजय अरोरा, परवेश कोली, हरीश कोली, गौरव मक्कड़, राजीव कुमार, हरीश मिश्रा, योगेश त्यागी, राकेश तंवर, संदीप चौलान, मनमोहन रावत, संजय शर्मा, ओमदत्त कश्यप, ललित दुम्का, जानकी प्रसाद, कोस्तुबा डंगवाल, प्रदीप पाल, गंगा राम, धनी राम, सुनील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।











