*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार*
*चंडी घाट पर परिवार के सदस्यों, मंत्रियों, विधायकों और भाजपा नेताओं ने दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ रवाना होंगे सीएम योगी*
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के सदस्य, उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता मौजूद रहे।
माता को अंतिम विदाई देने के दौरान घाट पर माहौल भावुक रहा। परिजनों और उपस्थित लोगों ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ रवाना होने की तैयारी है।



