*चंडी घाट पहुंचकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि*
रुद्रपुर। हरिद्वार के चंडी घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने घाट पर पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राजेश शुक्ला ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माताजी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें।



