*इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़े दो जज बने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश*
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद जारी आदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट से ताल्लुक रखने वाले दो न्यायाधीशों को विभिन्न हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस महेश त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि जस्टिस अश्विनी मिश्र को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़े ऐसे न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो वर्तमान में देश के विभिन्न हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से न्यायिक प्रशासन में इलाहाबाद हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका और मजबूत हुई है।







