*आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में मां भगवती का जागरण, भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु*
*भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से बांधा समां, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां के दरबार में टेका माथा*
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में मां भगवती के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जागरण में पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। मां भगवती के जयकारों और भजनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का गुणगान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
जागरण में भजन गायक करन कपूर, संदीप ग्रोवर और बेबी पूजा ने मां भगवती के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरी रात मां की महिमा का गुणगान चलता रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जागरण कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष असीम समद्दार, संजीव बर्मन, कार्तिक विश्वास, नेपाल मजूमदार, बाबू कराती, अमर कराती, ज्योतिष कराती, मनीष कराती, गोलक कीर्तनिया, सरोज राय, संजय ढाली, रंजीत कराती, पंकज राय, प्रभास बाला, गुरदास मंडल, तुषार बर्मन, सम्राट सरकार, शुभम विश्वास, कपिल विश्वास, राजेश कराती, दीपक बर्मन, ललित बिष्ट, अजय नारायण सिंह, संजय ठुकराल और केरू मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



