कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय नगर पहुंचे राजकुमार ठुकराल, हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय नगर पहुंचे राजकुमार ठुकराल, हुआ भव्य स्वागत

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय नगर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ठुकराल को फूलमालाओं से लादकर सम्मानित किया और नारेबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार दिलाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्थन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, मोनिका ढाली, उमा सरकार, अजीत सिंह, सतनाम सिंह, रवि राय, अरुण दास, विकास मल्लिक, असित बाला, रणजीत तिवारी, देवानंद स्वर्णकार, अर्जुन विश्वास, अंबर, जय तरफदार, तरुण विश्वास, बलाई, संजय दत्त, दीपंकर मंडल, जगदीश दास, चंदन मल्लिक, दीपक, गोलू, सूरज, जयदेव, पारस, प्रभात, विशाल, श्रीवास मिस्त्री, डॉ. आदित्य राय, विजय विश्वास, गगन गुप्ता, संजय ठुकराल, सुनील चुग, ललित बिष्ट, सतीश कुमार और आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement