*भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने नीलकंठ राणा*

*भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने नीलकंठ राणा*

रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और प्रदेश मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान से परामर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। कार्यकारिणी में उत्तरकाशी से लेकर ऊधम सिंह नगर तक के युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऊधम सिंह नगर जिले से नीलकंठ राणा, मयंक अग्रवाल और जितेंद्र चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं काशीपुर से बिट्टू सिंह, अंकित शर्मा और प्राशीष बिश्नोई को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए नीलकंठ राणा इससे पूर्व भाजयुमो में काशीपुर जिले के सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके कार्यक्षेत्र में काशीपुर, जसपुर, गदरपुर और बाजपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

दायित्व मिलने पर नीलकंठ राणा ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जिलेभर में भ्रमण कर युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement