*काशीपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 12 गिरफ्तार*
*गड्ढा कॉलोनी स्थित मकान में चल रहा था जुए का कारोबार, तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद*
*कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई*
काशीपुर। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊधमसिंह नगर पुलिस ने काशीपुर में जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3,01,620 रुपये की नकदी और ताश के दो गड्डी बरामद किए हैं।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गड्ढा कॉलोनी स्थित चर्चिल जिंदल के मकान में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर 12 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में चर्चिल जिंदल निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, अंशुल ग्रोवर निवासी डॉक्टर लाइन, अंकित अग्रवाल निवासी वैशाली कॉलोनी, विजय गर्ग निवासी मेन मार्केट, गुलफाम निवासी महासुपुरा मुरादाबाद, सुभाष अली निवासी गड्ढा कॉलोनी, जय गर्ग निवासी मेन मार्केट, नितिन कुमार निवासी घास मंडी, वासु गौड़ निवासी विष्णुपुरम, गौरव सोनी निवासी मोहल्ला सिंघान, नमन अग्रवाल निवासी स्टेडियम के पीछे और आशुतोष तिवारी निवासी चामुंडा विहार शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,01,620 रुपये की नकदी और ताश के दो गड्डी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


