*निर्माण सामग्री की खरीदारी अब होगी आसान, Nirmaan Setu App से सीधे साइट पर मिलेगी डिलीवरी* *Natural Sand, Crushed Sand और Crushed Grits सहित विभिन्न निर्माण सामग्री की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा* *LSC Infratech Limited के 35 वर्षों के अनुभव के साथ गुणवत्ता, उचित दरों और तेज डिलीवरी का दावा*

रुद्रपुर। निर्माण सामग्री की खरीदारी को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए LSC Infratech Limited ने Nirmaan Setu App के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस ऐप के जरिए ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार नेचुरल सैंड (Natural Sand), क्रश्ड सैंड (Crushed Sand) और क्रश्ड ग्रिट्स (Crushed Grits) सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण सामग्री का चयन कर सकते हैं। साथ ही आवश्यक मात्रा निर्धारित कर सीधे ऐप के माध्यम से ऑर्डर भी कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, निर्माण क्षेत्र में 35 वर्षों के अनुभव के आधार पर ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि ऐप के माध्यम से बाजार की प्रतिस्पर्धी दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही तेज डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ऑर्डर की गई सामग्री सीधे ग्राहक की निर्माण साइट तक पहुंचाई जाएगी।

Nirmaan Setu App के माध्यम से निर्माण सामग्री की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समय बचाने वाला बनाने की पहल की गई है। ग्राहक अधिक जानकारी और ऑर्डर के लिए मोबाइल नंबर 9760033663 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा www.nirmaansetu.com वेबसाइट और info@nirmaansetu.com ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement