*चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा में भी जुटीं डॉ. श्वेता यादव, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेर रहीं मुस्कान* *महिलाओं को मातृत्व का सुख देने के साथ गौसेवा और वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की कर रहीं मदद*

*चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा में भी जुटीं डॉ. श्वेता यादव, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेर रहीं मुस्कान*

 

*महिलाओं को मातृत्व का सुख देने के साथ गौसेवा और वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की कर रहीं मदद*

 

बागपत/हल्द्वानी। चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम मानने वाली स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता यादव समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही वह जरूरतमंदों की सहायता कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

 

डॉ. श्वेता यादव अपने चिकित्सकीय अनुभव के माध्यम से निःसंतानता एवं प्रजनन संबंधी समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रही हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं की देखभाल और सुरक्षित प्रसव के जरिए परिवारों में मातृत्व की खुशियां बिखेर रही हैं।

 

चिकित्सा सेवा के साथ उनका सामाजिक सरोकार भी लगातार बना हुआ है। कुछ माह पूर्व उन्होंने बागपत स्थित गौशाला पहुंचकर गौसेवा की और दान-पुण्य किया। इसी क्रम में हाल ही में उन्होंने हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।

 

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए समय ने उन्हें भावुक कर दिया। डॉ. यादव का मानना है कि जरूरतमंदों की मदद करना और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानवता है। उनका कहना है कि डॉक्टर की जिम्मेदारी केवल मरीजों का उपचार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी उतना ही जरूरी है।

 

डॉ. श्वेता यादव का प्रयास है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ समाजसेवा के कार्यों को भी विस्तार दें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। चिकित्सा सेवा और सामाजिक सरोकारों का उनका यह समन्वय समाज के अन्य लोगों को भी मानवता की सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement