*गोपीनाथ मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास* – *महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम, विधायक निधि से होगा निर्माण*

*गोपीनाथ मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास*

 

– *महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम, विधायक निधि से होगा निर्माण*

 

रुद्रपुर। मॉडल कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास मंगलवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। विधायक निधि से स्वीकृत इस निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्राचीन श्री गोपीनाथ मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से लंबे समय से भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की मांग की जा रही थी। जनभावनाओं को देखते हुए विधायक निधि से इसके लिए धनराशि स्वीकृत कराई गई है।

 

उन्होंने कहा कि मंदिर का प्रवेश द्वार धार्मिक आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं का प्रतीक होता है। उनका संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों और देवालयों को भव्य स्वरूप देने के साथ ही वहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी रहें।

 

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं, मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रवेश द्वार निर्माण के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे मंदिर की सुंदरता और पहचान को नया स्वरूप मिलेगा।

 

इस मौके पर विष्णु बंसल, ताराचंद अग्रवाल, आरपी शाह, बीएल शाह, रामकिशन खेड़ा, मोहन खेड़ा, लक्ष्मी देवी, मीना शर्मा, सुशील नय्यर, सुरेश गांधी, अंकुर बत्रा, सुनील यादव, नरेंद्र खेड़ा, मनोज मदान, सुनील सिंह, मयंक कक्कड़, मोहित चड्ढा सहित मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement