वेतन वृद्धि की मांग को लेकर वी गार्ड कंपनी की सैकड़ो महिला श्रमिक धरने पर 

Spread the love

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर वी गार्ड कंपनी की सैकड़ो महिला श्रमिक धरने पर

 

अन्य सिड़कुल के श्रमिकों ने भी दिया समर्थन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

 

रुद्रपुर – वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर आज सिडकुल की एक कंपनी के बाहर सैकड़ो महिला श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर कई आरोप लगाए। इन महिला श्रमिकों को सिडकुल की अन्य कंपनियों के श्रमिकों ने भी अपना समर्थन दे दिया जिससे वहां सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष श्रमिक एकत्र हो गए घटना की जानकारी मिलने पर वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सिडकुल की सेक्टर 5 स्थित वी-गार्ड कंपनी कि आज सैकड़ो महिला कंपनी गेट के बाहर धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि वह कई वर्षों से यहां काम करती हैं लेकिन इतने वर्ष भी बीत जाने के उनके वेतन में वृद्धि नहीं की गई उनका आरोप था की कंपनी द्वारा दिए जा रहे भोजन में कीड़े निकलते हैं यदि कोई कर्मचारी इसकी शिकायत करता है तो उसे चुप कर दिया जाता है ।महिला श्रमिकों का आरोप था कि उनसे ओवर टाइम कराया जाता है लेकिन उसे ओवर टाइम का वेतन नहीं दिया जाता।उनका कहना था कि उनके वेतन में वृद्धि की जाए और उनका वेतन ₹20000 प्रति माह किया जाए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाए और यदि कंपनी श्रमिकों से ओवर टाइम करती है तो उन्हें ओवर टाइम का डबल वेतन दिया जाए। महिला श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्हें सिडकुल की अन्य फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया।महिला श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया । फिलहाल श्रमिकों का धरना जारी था। धरना देने वालों में सोनम, सीमा, गरिमा, गायत्री, पूजा, मनीषा ,काजल, रूपा, खुशी, सोनम, शिबा, आरती, नीरू, कंचन ,संगीता,सपना, अफसाना, सुषमा, बबीता, सुमन,पीहू समेत सैकड़ो महिला श्रमिक मौजूद थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *