*सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक वाल्मीकि का निधन, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जताया शोक*
रुद्रपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री अभिषेक वाल्मीकि का उपचार के दौरान आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अभिषेक वाल्मीकि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से वे अत्यंत मर्माहत एवं शोकाकुल हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।








