*पेपर लीक रोकने के लिए नया विधेयक लाएगी सरकार, पीएम मोदी का ऐलान* *सरकार के आश्वासन पर सोनम वांगचुक ने 27 दिन का अनशन समाप्त किया*

Spread the love

*पेपर लीक रोकने के लिए नया विधेयक लाएगी सरकार, पीएम मोदी का ऐलान*

*सरकार के आश्वासन पर सोनम वांगचुक ने 27 दिन का अनशन समाप्त किया*

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुरुवार देर रात महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम वीडियो संदेश जारी कर घोषणा की कि सरकार पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नया विधेयक लाएगी। प्रस्तावित कानून में पेपर लीक के दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष तक के कारावास तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का प्रावधान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में विधेयक के मसौदे पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे जल्द संसद में पेश कर पारित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास कायम रखा जा सके।

उधर, सरकार के आश्वासन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 27 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई है। साथ ही देश में संभावित तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार अपने आश्वासनों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *