*महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाकर समरस समाज का निर्माण करें: राजेश शुक्ला*
*पूर्व विधायक ने वाल्मीकि पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, उनके जीवन और शिक्षाओं को किया याद*
किच्छा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आवास विकास स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महान ऋषि एवं आदिकवि हैं। उन्होंने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, सदाचार, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समरस, संस्कारवान और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस दौरान संदीप अरोरा, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल, ठाकुर संजीव सिंह, सभासद श्याम सुंदर बिष्ट, धनीराम, राजू कोली, राजकुमार कोली, प्रकाश अरोड़ा, राजीव सक्सेना, सचिन वाल्मीकि, नितिन वाल्मीकि, प्रकाश पंत, देवेंद्र शर्मा, मुकेश कोली, राकेश वाल्मीकि, कैलाश वाल्मीकि, राजकुमार गुप्ता, विकी अरोड़ा, महेंद्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


