*छह नवंबर को देहरादून आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति पुलिस कलर*
*त्योहार के मद्देनजर बदली समारोह की तारीख, सुरक्षा और रूट प्लान तैयार करने में जुटा पुलिस-प्रशासन*
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छह नवंबर को देहरादून आएंगे। पहले यह कार्यक्रम नौ नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन त्योहार के मद्देनजर इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। अब छह नवंबर को आयोजित होने वाले समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा।
गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके आगमन और प्रस्थान के लिए रूट निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।


