माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है  –  राजेश शुक्ला 

 

माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है  –  राजेश शुक्ला

महाराजपुर/किच्छा:- उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ निरंतर जनहित के कार्य कर रही है। माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचे उक्त वक्तव्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम महाराजपुर में नारायणपुर किसान सेवा सरकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल की ओर से आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी एमपीसमाधान सुनिश्चित कर रहा है।

राजेश शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार की मंशा है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े और उसे योजनाओं का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी सहयोग, सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कंबल वितरण कर जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान की और नरेंद्र ठुकराल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने आयोजकों को समाजसेवा के लिए आगे आने पर बधाई दी।

इससे पूर्व ग्राम महाराजपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान नेहा पुजारा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता ठुकराल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में मुलखराज ठुकराल, अविनाश ठुकराल, राजेश चराया, सतीश ठुकराल, शुभम पुजारा, देवेंद्र कुमार, शिव ठुकराल, परविंदर सिंह, विक्की कालरा, धर्मपाल कालरा, जुगल चराया, राजू खुराना, राज गगनेजा, मंजू जोशी, अशोक ठुकराल, संजय मंडल, बसंत मिर्धा, कमल बैरागी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement