*केपी गंगवार को मिला ‘कुर्मी रत्न भारत’ सम्मान* *बालकुमार पटेल बोले- देश के सभी 56 कुर्मी संगठन केपी गंगवार के साथ, हर स्तर पर करेंगे सहयोग*

*केपी गंगवार को मिला ‘कुर्मी रत्न भारत’ सम्मान*

 

*बालकुमार पटेल बोले- देश के सभी 56 कुर्मी संगठन केपी गंगवार के साथ, हर स्तर पर करेंगे सहयोग*

 

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह में केपी गंगवार को ‘कुर्मी रत्न भारत’ सम्मान से नवाजा गया। समारोह में देशभर से पहुंचे कुर्मी समाज के जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकुमार पटेल ने कहा कि संघर्षों के बीच अपनी पहचान स्थापित करने वाले भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार के साथ देशभर के 56 कुर्मी संगठन खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि केपी गंगवार का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न किया जाता है तो सभी संगठन अपने-अपने स्तर से उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने समारोह में पहुंचे लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

 

समारोह में पहुंचीं कुर्मी कुलगुरु मां भारती डॉ. रेखा गुर्जर ने कुर्मी संगठनों के बीच आपसी मनमुटाव की भावना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देशभर के 56 कुर्मी संगठनों ने केपी गंगवार को ‘कुर्मी रत्न भारत’ सम्मान के लिए चुना है। यह उत्तराखंड के समस्त कुर्मी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम को महाराष्ट्र से पहुंचे कुर्मी नेता एमसी पाटिल, के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, फिल्म अभिनेत्री राजश्री वर्मा, कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य देवी सरस्वती सौम्या सचान, आचार्य निरंजन दास कुर्मी (मध्य प्रदेश), पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पीलीभीत क्षत्रिय कुर्मी महासभा के अध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।

 

समारोह में महिला कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं, भाईचारा एकता मंच के प्रमुख पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अवतार सिंह बिष्ट ने किया, जबकि अध्यक्षता संगठन की संयोजक काजल गंगवार ने की।

 

आयोजन को सफल बनाने में मुकेश कुमार गंगवार, रामपाल धनकर, महेंद्र पाल मौर्य, ओमप्रकाश गंगवार और स्वामी आधार श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। समारोह में भाईचारा एकता मंच के हजारों पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement