राजेश शुक्ला ने किया अंबेडकर पार्क में प्रतिमा स्थल का निरीक्षण

Spread the love

राजेश शुक्ला बोले- बाबा साहब की प्रतिमा से युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

राजेश शुक्ला बोले- सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा अंबेडकर पार्क

राजेश शुक्ला ने कहा- बाबा साहब के विचारों से प्रेरित होगी नई पीढ़ी

पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप पंतनगर स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना की दिशा में कार्य तेज हो गया है। इसी क्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अवर अभियंता अजय सिंह के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया तथा प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान का चिन्हीकरण किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति पंतनगर लंबे समय से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रही थी, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लेते हुए किच्छा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्य के लिए कुमाऊँ मंडल विकास निगम को 50 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है।

राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता, महापुरुषों के सम्मान एवं जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके विचारों एवं संघर्षों से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पार्क के सौंदर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे अंबेडकर पार्क एक भव्य एवं प्रेरणादायी स्थल के रूप में विकसित होगा।

निरीक्षण के दौरान इंदिरा कॉलोनी के स्थानीय नागरिकों ने पूर्व विधायक को अवगत कराया कि विगत चार दिनों से क्षेत्र का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजेश शुक्ला ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर आज शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने अथवा नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

इस दौरान समिति अध्यक्ष रामाशीष, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अलकेश सिंह, सर्वेश रॉय, महेंद्र बाल्मीकि, सचिन शर्मा, रवि कुमार, कमल ठटोला, सुधीर यादव, पवन दूबे, आशीष ढांढ़ा, डी.के. सिंह, कमलेश्वर दूबे, रजनीश पांडे, धर्म सिंह यादव, राहुल कुमार, सुमित कुमार, उदय कुमार सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *