*सचिन तेंदुलकर बोले— असफलता स्वीकार करें, लेकिन कभी न करें चीटिंग*

*सचिन तेंदुलकर बोले— असफलता स्वीकार करें, लेकिन कभी न करें चीटिंग*

मुंबई। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए युवाओं से ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता एक प्रोफेसर थे और अनेक युवा छात्रों के मार्गदर्शक रहे। बचपन से ही उन्होंने उन्हें यह सीख दी थी कि असफल होना गलत नहीं है, लेकिन चीटिंग करना कभी स्वीकार्य नहीं हो सकता।

सचिन ने अपने संदेश में कहा कि जीवन में कभी भी शॉर्टकट का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी जिम्मेदार लोगों से युवाओं के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने और सही संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की निराशा को समझना जरूरी है और उनका विश्वास दोबारा कायम करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement