*‘वंदे मातरम्’ को मिला कानूनी संरक्षण, राष्ट्रपति मुर्मू ने विधेयक को दी मंजूरी*

*‘वंदे मातरम्’ को मिला कानूनी संरक्षण, राष्ट्रपति मुर्मू ने विधेयक को दी मंजूरी*

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान के समान कानूनी संरक्षण मिल गया है। अब राष्ट्रगीत के जानबूझकर अपमान, उसके गायन में बाधा डालने या व्यवधान उत्पन्न करने को दंडनीय अपराध माना जाएगा।

संशोधित कानून के तहत ऐसे मामलों में तीन वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने से अब यह कानूनी प्रावधान प्रभावी हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement