*राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद रुद्रपुर पहुंचे संजीव आर्य, राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत*

Spread the love

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे संजीव आर्य, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संजीव आर्य ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कांग्रेस प्रदेश में मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संजीव आर्य को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल सह प्रभारी प्रकाश जोशी, उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गावा, प्रदेश महासचिव संदीप चीमा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *