*विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर जनता को समर्पित किया शीतल जल प्याऊ* *शिव अरोरा बोले- जनसुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता*

Spread the love

विधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ जनता को समर्पित

रुद्रपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से विधवानी मार्केट मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के निकट स्थापित आधुनिक शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण किया। फीता काटकर उन्होंने इस सुविधा को आम जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों, राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्याऊ स्थापित कराया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ट्रांजिट कैंप, संजय नगर, डीडी चौक और रमपुरा सहित कई प्रमुख स्थानों पर भी शीतल जल प्याऊ स्थापित किए जा चुके हैं तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य स्थानों पर भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना भी है। छोटी-छोटी जनसुविधाएं लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं और इसी सोच के साथ क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्त बाजार क्षेत्र में शीतल जल प्याऊ स्थापित होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। लोकार्पण के बाद विधायक ने उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, प्रांतीय व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इंदर साहनी, कोषाध्यक्ष सोनू अनेजा, सांस्कृतिक मंत्री हरि अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मयंक माटा, संरक्षक राजीव गंभीर, मनीष गोस्वामी, रितांश भाटिया, अभिषेक कुमार, दीपक तनेजा, मनोज मदान सहित स्थानीय व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *