*कौशल्या एनक्लेव में योग एवं महिला समूह सम्मान समारोह*

Spread the love

*कौशल्या एनक्लेव में योग एवं महिला समूह सम्मान समारोह*

रुद्रपुर। कौशल्या एनक्लेव फेस-1 में योग शिक्षिका चंदा बम की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं योग साधकों के लिए विशेष सम्मान एवं सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 40 से 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपा पहाड़ी एवं जिला प्रकोष्ठ स्वयं सहायता समूह की सहसंयोजक रेनू शर्मा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महिलाओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महिलाओं और योग साधकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, एकजुटता एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में हुआ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *