*शिव अरोरा के प्रयासों से मोदी मैदान में साकार होगा इनडोर-आउटडोर स्टेडियम का सपना* *23.32 करोड़ से संवरेगा मोदी मैदान, शिव अरोरा बोले- खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं*

मोदी मैदान में साकार होगा इनडोर-आउटडोर स्टेडियम का सपना

23.32 करोड़ रुपये की डीपीआर को मिली विभागीय स्वीकृति, जल्द जारी होगा शासनादेश

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से रुद्रपुर में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। शहर के मोदी मैदान में प्रस्तावित इनडोर-आउटडोर स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्टेडियम के लिए तैयार की गई 23.32 करोड़ रुपये की डीपीआर को विभागीय स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर की जनता से किए गए विकास के वादों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी मैदान में आधुनिक इनडोर-आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होने से शहर के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ ही प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को कई बार दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। स्टेडियम के निर्माण के बाद इस समस्या का काफी हद तक समाधान होगा और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

विधायक ने डीपीआर को विभागीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इसे रुद्रपुर के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement