*खो गईं वो चिठ्ठियाँ, जिसमें “लिखने के सलीके” छुपे होते थे “कुशलता” की कामना से शुरू होते थे। बडों के “चरण स्पर्श” पर खत्म होते थे…*
*“और बीच में लिखी होती थी “जिंदगी”*
*नन्हें के आने की “खबर”,*
*“माँ” की तबियत का दर्द*
*और पैसे भेजने का “अनुनय”,*
*“फसलों” के खराब होने की वजह …*
*कितना कुछ सिमट जाता था एक,*
*“नीले से कागज में”…*
*जिसे नवयौवना भाग कर”,*
*“सीने” से लगाती*
*और “अकेले” में आंखो से आंसू बहाती !*
*“माँ” की आस थी, “पिता” का संबल थी,*
*बच्चों का भविष्य थी और*
*घर का गौरव थी ये* *“चिठ्ठियां”*
*“डाकिया चिठ्ठी” लायेगा, कोई बाँच कर सुनायेगा,*
*देख-देख चिठ्ठी को कई-कई बार छू कर चिठ्ठी को अनपढ भी “एहसासों” को पढ़ लेते थे…*
*अब तो “स्क्रीन” पर अंगूठा दौडता हैं,*
*और अक्सर ही दिल तोड़ता है,*
*“मोबाइल” का स्पेस भर जाए तो,*
*सब कुछ दो मिनट में “डिलीट” होता है…*
*सब कुछ “सिमट” गया है 6 इंच में,*
*जैसे “मकान” सिमट गए फ्लैटों में,*
*जज्बात सिमट गए “मैसेजों” में,*
*“चूल्हे” सिमट गए गैसों में,*
*और इंसान सिमट गए पैसों में..!! 😊*
*लेखक – दीपक शर्मा*
*मोबाइल नम्बर – 9837248651*
*रुद्रपुर* *उधम सिंह नगर* *उत्तराखंड*
🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹


