*कौशल्या एनक्लेव में योग एवं महिला समूह सम्मान समारोह, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा* *योग शिक्षिका चंदा बम की पहल पर कौशल्या एनक्लेव में महिला सम्मान कार्यक्रम*

कौशल्या एनक्लेव में योग एवं महिला समूह सम्मान समारोह

कौशल्या एनक्लेव में महिलाओं का सम्मान, योग साधकों ने भी दिखाया उत्साह

योग एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा कौशल्या एनक्लेव का समारोह

स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश लेकर आयोजित हुआ महिला समारोह

महिलाओं ने योग और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ मनाया विशेष सेलिब्रेशन

कौशल्या एनक्लेव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सम्मान समारोह में दिखा उत्साह

 

रुद्रपुर। कौशल्या एनक्लेव फेस-1 में योग शिक्षिका चंदा बम की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं योग साधकों के लिए विशेष सम्मान एवं सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 40 से 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपा पहाड़ी एवं जिला प्रकोष्ठ स्वयं सहायता समूह की सहसंयोजक रेनू शर्मा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महिलाओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महिलाओं और योग साधकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, एकजुटता एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement