भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जताया खंडूरी जी के निधन पर गहरा दुख
राष्ट्रसेवा को समर्पित था खंडूरी जी का पूरा जीवन : कमल जिंदल
उत्तराखंड विकास में भुवन चंद्र खंडूरी का योगदान अविस्मरणीय
खंडूरी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति : कमल जिंदल
सड़क परिवहन मंत्री रहते देशहित में किए कई महत्वपूर्ण कार्य
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कमल जिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा कि खंडूरी जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन को मजबूत करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में भी उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर देशहित में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का निधन भाजपा परिवार एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श, कार्यशैली एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।







