*हिमाचल में 2026 की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप बरामद, शिमला पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ का चिट्टा*

*हिमाचल में 2026 की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप बरामद, शिमला पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ का चिट्टा*

 

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे समग्र एवं व्यापक अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस ने एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप बरामद की है। स्पेशल सेल, जिला शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर बाहरी राज्य से नशा तस्करी की फिराक में संलिप्त एक सरगना चिट्टा तस्कर पर नकेल कसते हुए जिला सीमा शोघी के निकट सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा), आयु 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए है

यह वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है तथा प्रदेश में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध जिला शिमला पुलिस की सबसे सशक्त एवं मजबूत कार्यवाहियों में से एक है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी हरियाणा से हेरोइन की यह बड़ी खेप शिमला में सप्लाई करने के उद्देश्य से लेकर आया था। वह तारा देवी क्षेत्र में आकर अपने संपर्कों को इस खेप को सौंपने की तैयारी में था। स्पेशल सेल ने समय रहते सटीक गुप्त सूचना प्राप्त करके तत्काल घेराबंदी कर डिलीवरी होने से पहले ही आरोपी को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में।मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है

जिला शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 में नशा तस्करी के विरुद्ध अपनी कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पहले जहां मुख्य फोकस अधिक से अधिक मामलों को दर्ज करने पर रहता था

Advertisement
Advertisement
Advertisement