*हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 90 की मौत; 109 सड़कें बंद, सिरमौर में 52 साल पुराना पुल ढहा*

*हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 90 की मौत; 109 सड़कें बंद, सिरमौर में 52 साल पुराना पुल ढहा*

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्यभर में 109 सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है और कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है।

इस बीच सिरमौर जिले में बाढ़ के तेज बहाव के कारण 52 साल पुराना पुल ढह गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement