भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देहरादून में हुई पहली महत्वपूर्ण बैठक, 240 से अधिक सदस्यों की भागीदारी

Spread the love

भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून में हुई पहली महत्वपूर्ण बैठक, 240 से अधिक सदस्यों की भागीदारी

पहली बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, भास्कर सम्मल को मिली कमान

देहरादून में संगठन की अहम बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

देहरादून बैठक में नई टीम का ऐलान, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

जिला पंचायत सदस्यों के अधिकारों की रक्षा पर जोर, महत्वपूर्ण सुझाव पारित

प्रदेश और जिला स्तर पर विस्तार को लेकर बनी चरणबद्ध योजना

 

देहरादून, 28 अप्रैल। उत्तराखंड प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को देहरादून स्थित महालक्ष्मी बैंक्वेट हॉल, बंगाली कोठी चौक, बंजारावाला में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों से 240 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

बैठक की अध्यक्षता मौना-5, चकराता (देहरादून) से जिला पंचायत सदस्य केशर सिंह ने की। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से सितारगंज (ऊधम सिंह नगर) निवासी भास्कर सम्मल को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा राजेंद्र सिंह रांगड़ (टिहरी गढ़वाल) को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, प्रवीन रावत (देहरादून) एवं अजयवीर सिंह भंडारी (रुद्रप्रयाग) को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। जोत सिंह रावत को गढ़वाल मंडल का संयोजक बनाया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर उर्मिला बिष्ट (चमोली), पंकज बोहरा (पिथौरागढ़), बचन सिंह बिष्ट (यमकेश्वर) और अनूप राज कुंवर (उत्तरकाशी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, शीशपाल सजवाण एवं सम्पन्न नेगी को प्रदेश सचिव तथा उर्मिला राणा व दीक्षा नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

संरक्षण मंडल में मान सिंह रौतेला, केशर सिंह, हुकुम भंडारी, सूरज नारायण, संजय किशोर एवं गोविंद पुंडीर को शामिल किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी में सभी जनपदों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाया जा सके। साथ ही संगठन के विस्तार को प्रदेश एवं जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

बैठक के दौरान जिला नियोजन समितियों के लंबे समय से गठन न होने पर सदस्यों ने चिंता और रोष व्यक्त किया। साथ ही संगठन को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विजयपाल रावत, पवन दास, संजय किशोर, गजेंद्र राणा, गोविंद पुंडीर, सुनील वर्मा, सुभाष रावत, सविता पैन्यूली, रुक्मणी, मोहम्मद हसन, दीक्षा नेगी, दीपेंद्र कोहली, शकुंतला पंवार, जोत सिंह असवाल, हुकुम सिंह भंडारी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, जिला पंचायत सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करने और विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *